GlobalTalk
Back to Feed
INTECHNOLOGY
Apr 13, 2026, 12:18 PM

महिला टी20 विश्व कप विजेता को मिलेंगे 21 करोड़; IPL से भी ज्यादा पैसा, ICC ने किया प्राइज मनी का ऐलान

ICC Women's T20 World Cup 2026: आईसीसी ने इंग्लैंड में होने वाले महिला टी20 विश्व कप 2026 की प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है. टूर्नामेंट में कुल 81 करोड़ रुपये बांटे जाएंगे. विजेता टीम को आईपीएल चैंपियन से भी ज्यादा 21 करोड़ रुपये मिलेंगे. इस बार 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं और भारत का पहला मैच पाकिस्तान से होगा. The post महिला टी20 विश्व कप विजेता को मिलेंगे 21 करोड़; IPL से भी ज्यादा पैसा, ICC ने किया प्राइज मनी का ऐलान appeared first on Prabhat Khabar.

AK

Aditya Kumar Varshney,ArbindKumar Mishra

Staff Writer · Prabhatkhabar

महिला टी20 विश्व कप विजेता को मिलेंगे 21 करोड़; IPL से भी ज्यादा पैसा, ICC ने किया प्राइज मनी का ऐलान

Image courtesy Prabhatkhabar

ICC Women’s T20 World Cup 2026: आईसीसी ने महिला टी20 विश्व कप 2026 की इनामी राशि का ऐलान कर दिया है. इस बार कुल प्राइज मनी लगभग 81 करोड़ 83 लाख रुपये तय की गई है. यह रकम पिछले टी20 विश्व कप 2024 के मुकाबले 10 प्रतिशत ज्यादा है.

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले हर देश को कम से कम 2 करोड़ 31 लाख रुपये मिलना तय है. इस बार इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले इस इवेंट में कई नए बदलाव भी देखने को मिलेंगे.

महिला टी20 विश्व कप विजेता को मिलेंगे 21 करोड़; IPL से भी ज्यादा पैसा, ICC ने किया प्राइज मनी का ऐलान

महिला चैंपियन को मिलेगा IPL से भी ज्यादा पैसा विजेता को इस बार 21 करोड़ 84 लाख रुपये की शानदार रकम मिलेगी. अगर हम इसकी तुलना आईपीएल से करें, तो वहां जीतने वाले को बीसीसीआई 20 करोड़ रुपये देता है.

इसका सीधा मतलब है कि महिला टी20 विश्व कप की चैंपियन आईपीएल विजेता से भी ज्यादा पैसे घर ले जाएगी. फाइनल में हारने वाले भी खाली हाथ नहीं रहेंगे. उन्हें करीब 11 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. सेमीफाइनल में बाहर होने वालों को लगभग 5 करोड़ 62 लाख रुपये मिलेंगे.

The International Cricket Council (ICC) has announced a record prize fund of US$8,764,615 for the ICC Women’s T20 World Cup 2026, marking a 10% increase on the 2024 edition.

The winners will once again take home $2,340,000, with the runners-up receiving $1,170,000. The losing… pic. twitter.

com/C7iu1UB77f— ANI (@ANI) April 13, 2026 जीत पर इनाम और ग्रुप स्टेज का फायदा आईसीसी ने सिर्फ फाइनल या सेमीफाइनल ही नहीं, बल्कि हर एक मुकाबला जीतने पर पैसे देने का फैसला किया है. ग्रुप स्टेज में जीत हासिल करने पर करीब 26 लाख रुपये दिए जाएंगे.

जो भी हिस्सा लेगा, उसे 2 करोड़ 31 लाख रुपये तो मिलेंगे ही. इससे क्रिकेट खेलने वाले सभी देशों को काफी आर्थिक मदद मिलेगी. महिला क्रिकेट को आगे बढाने के लिए यह कदम बहुत अहम माना जा रहा है.

TECHNOLOGYINHIWomenWorld2026PostAppeared

More from IN : TECHNOLOGY