GlobalTalk
Back to Feed
INWORLD
Apr 15, 2026, 1:52 PM

लखनऊ में भीषण आग, विकराल लपटों के बीच फट रहे सिलेंडर; 50 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर राख

DN

Deep Narayan Pandey

Staff Writer · Livehindustan

लखनऊ में भीषण आग, विकराल लपटों के बीच फट रहे सिलेंडर; 50 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर राख

Image courtesy Livehindustan

UP News: लखनऊ के विकासनगर थाना क्षेत्र में भीषण आग लग गई है। आग इतनी तेजी से फैली कि मौके पर दमकल विभाग की दर्जनों गाड़ियां बुलानी पड़ीं। दमकल कर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आग की तीव्रता लगातार बढ़ती जा रही है जिससे हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। विकराल लपटों के बीच सिलेंडर फट रहे हैं। फायर ब्रिगेड के वरिष्ठ अधिकारी खुद घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।प्रशासन और पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। डीसीपी, एडीसीपी और एसडीएम सहित अन्य अधिकारी स्थिति का जायजा ले रहे हैं । फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और जानमाल के नुकसान की भी अभी कोई पुष्टि नहीं है। पुलिस और दमकल अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।लखनऊ में आग की घटना पर योगी लिया संज्ञान, राहत कार्य तेज करने के निर्देशभीषण आग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संज्ञान लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए और राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों को सभी संसाधनों का पूरा उपयोग करने और स्थिति पर लगातार नजर रखने के भी निर्देश दिए हैं।

लखनऊ में भीषण आग, विकराल लपटों के बीच फट रहे सिलेंडर; 50 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर राख

WORLDINHI

More from IN : WORLD