GlobalTalk
Back to Feed
INTECHNOLOGY
Apr 15, 2026, 12:08 PM

CBSE 10th Result 2026 Topper List: सीबीएसई 10 वीं रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, यहां करें चेक

DD

Digital Desk

Staff Writer · Jagran

CBSE 10th Result 2026 Topper List: सीबीएसई 10 वीं रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, यहां करें चेक

Image courtesy Jagran

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल परीक्षा देने वाले बच्चों में 93. 70 फीसदी को सफलता मिली है, जो पिछले साल के मुकाबले 0.

04 फीसदी ज्यादा है। 10वीं में लड़कियों को लड़कों को पछाड़ते हुए बाजी मारी है। लड़कियों को पास होने का प्रतिशत लड़कों को मुकाबले ज्यादा है। अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि किसने इस बार सीबीएसई कक्षा 10 में टॉप किया है। तो आपको बता दें कि बोर्ड ने इस बार टॉपर्स की कोई आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं की है। लेकिन उन छात्र-छात्राओं को मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जिन्होंने सबसे ज्यादा अंक हासिल किए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 94.

CBSE 10th Result 2026 Topper List: सीबीएसई 10 वीं रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, यहां करें चेक

99 फीसदी लड़कियां इस बार पास हुई हैं, वहीं लड़कों का प्रतिशत 92. 6 रहा है। कैसे देखें रिजल्ट? जो छात्र सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए, वह सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों cbse. gov. in और results. cbse. nic.

in पर सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही छात्र UMANG App और DigiLocker के माध्यम से भी सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। 93.

70% स्टूडेंट्स हुए पास बता दें कि CBSE क्लास 10 की परीक्षाएं 2026 में 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं, जिसमें लगभग 25 लाख छात्र शामिल हुए थे। इस वर्ष 93.

70% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। CBSE 10th Result 2026 Dierect Link सीबीएसई 10वीं मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

TECHNOLOGYINHICbse10thResult2026Topper

More from IN : TECHNOLOGY