GlobalTalk
Back to Feed
INWORLD
Apr 13, 2026, 4:30 AM

JDU विधायक पप्पू पांडेय की तलाश में ताबड़तोड़ छापे, गोपालगंज एसपी IPS विनय तिवारी ने खुद संभाली कमान

HN

Hrishikesh Narayan Singh

Staff Writer · Navbharattimes Indiatimes

JDU विधायक पप्पू पांडेय की तलाश में ताबड़तोड़ छापे, गोपालगंज एसपी IPS विनय तिवारी ने खुद संभाली कमान

Image courtesy Navbharattimes Indiatimes

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गोपालगंज पुलिस ने भारी फोर्स के साथ जदयू विधायक अमरेंद्र पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय के घर पर छापा मारा है। इस पूरे ऑपरेशन को जिले के एसपी IPS विनय तिवारी खुद लीड कर रहे हैं। ये छापेमारी विधायक पप्पू पांडेय पर जमीन कब्जाने के आरोप के बाद लगी है। बाहुबली विधायक पप्पू पांडेय के ठिकानों पर रेडकुचायकोट के जदयू विधायक पप्पू पांडेय के खिलाफ इस बड़ी कार्रवाई को सोमवार की सुबह-सुबह अंजाम दिया गया। इस दौरान भारी तादाद में पुलिस फोर्स ने उनके पैतृक गांव तुलसिया में रेड डाली। एसपी विनय तिवारी भी इस दौरान पुलिस टीम के साथ मौजूद थे। पप्पू पांडेय पर फर्जी कागजातों के जरिए कुचायकोट में ही जमीन कब्जाने का आरोप है। इसको लेकर कुचायकोट थाने में ही उनके खिलाफ FIR तक दर्ज कराई गई है। IPS विनय तिवारी का बड़ा एक्शनपुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के सख्त निर्देश पर सोमवार की सुबह तड़के ही हथुआ थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान हथुआ के तुलसिया गांव स्थित विधायक के पैतृक आवास, हथुआ बाजार स्थित पेट्रोल पंप और उनके अन्य संभावित ठिकानों पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ दबिश दी गई। सुबह-सुबह अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस की कई टीमें अलग-अलग स्थानों पर एक साथ पहुंचीं और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी गई। छापेमारी के दौरान घर और प्रतिष्ठानों की गहन तलाशी ली गई, लेकिन मुख्य आरोपी कहीं नहीं मिले।क्या है पूरा मामला, समझिए इसे कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव से जुड़ा है केस फर्जी कागजात बना कर कब्जाई गई जमीन 1 अप्रैल को सेमराव गांव के जितेंद्र राय ने दर्ज कराई थी FIR सिवान के भोला पांडेय समेत 4 आरोपियों की हुई थी गिरफ्तारी साजिश रचने के आरोप में MLA पप्पू पांडेय और उनके भाई सतीश पांडेय पर FIRकोर्ट से वारंट मिलते ही एक्शन में पुलिसपुलिस सूत्रों के अनुसार, वारंट जारी होने की भनक लगते ही सभी आरोपी पहले ही फरार बताए जा रहे है। पुलिस अब उनके संभावित ठिकानों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और तकनीकी सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। कोर्ट ने इसी मामले में जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय, उनके बड़े भाई सतीश पांडेय और चार्टर्ड अकाउंटेंट राहुल तिवारी के खिलाफ वारंट जारी किया था।भू माफिया से जुड़ा है पूरा मामला यह पूरा मामला भू-माफियाओं को संरक्षण देने और अवैध जमीन कारोबार से जुड़ा है। आरोप है कि प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत से जमीनों पर कब्जा करने और विवादित सौदों को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा था। इस मामले की जांच के बाद न्यायालय ने इसे गंभीर मानते हुए तीनों के खिलाफ वारंट जारी किया है। इस मामले में पुलिस पहले ही गोपालगंज में जमीन कब्जाने के केस में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।एसपी ने साफ-साफ दे दिया है अल्टीमेटमएसपी विनय तिवारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जिले में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या भू-माफियाओं को संरक्षण देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है और जल्द ही सभी को कानून के शिकंजे में लिया जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम के बाद जिले की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। एक सत्ताधारी दल के विधायक पर इस तरह की कार्रवाई ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, विपक्ष भी इस मुद्दे को लेकर हमलावर हो सकता है। पुलिस की कई टीमें अलग-अलग जिलों में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। साथ ही, आरोपियों के करीबी लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

JDU विधायक पप्पू पांडेय की तलाश में ताबड़तोड़ छापे, गोपालगंज एसपी IPS विनय तिवारी ने खुद संभाली कमान

WORLDINHI

More from IN : WORLD