GlobalTalk
Back to Feed
INTECHNOLOGY
Mar 28, 2026, 2:02 AM

Jewar Airport Inauguration Live: जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन आज, जानिए कब से शुरू होंगी उड़ानें

NI

Navbharattimes Indiatimes

Staff Writer · Navbharattimes Indiatimes

Jewar Airport Inauguration Live: जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन आज, जानिए कब से शुरू होंगी उड़ानें

Image courtesy Navbharattimes Indiatimes

Jewar Airport Inauguration Live: जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन आज, जानिए कब से शुरू होंगी उड़ानें Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.

कॉम•28 Mar 2026, 7:42 am नोएडा: दिल्ली से सटे यूपी के गौतम बुद्ध नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन सुबह 11:30 बजे होगा और इसके बाद दोपहर 12 बजे पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। देश के सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम को देखते हुए नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के तहत नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और कार्यक्रम स्थल के आसपास की सड़कों पर सुबह 7 बजे से लेकर रात 11 बजे तक सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। पढ़िए, जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट- 07:42 AM, Mar 28 2026How to reach Jewar Airport by Metro: जेवर एयरपोर्ट मेट्रो रूटजेवर एयरपोर्ट के लिए फिलहाल कोई सीधी मेट्रो लाइन नहीं है। अगर आप मेट्रो के जरिए जेवर एयरपोर्ट पहुंचना चाहते हैं, तो आपको बॉटनिकल गार्डन या नोएडा सेक्टर 35 मेट्रो स्टेशन पर उतरकर एयरपोर्ट तक के लिए इलेक्ट्रिक बस का सफर करना होगा।07:34 AM, Mar 28 2026Ghaziabad to Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट के लिए गाजियाबाद से कैसे पहुंचें?

Jewar Airport Inauguration Live: जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन आज, जानिए कब से शुरू होंगी उड़ानें

गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट पहुंचने के लिए ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के जरिए सिरसा टोल से नीचे उतरना होगा। यहां गोलचक्कर से होते हुए पहले डाढा गोलचक्कर, इसके बाद सुपरटेक गोलचक्कर फिर होंडा सीएल चौक और फिर गलगोटिया यूनिवर्सिटी के सामने से निकलते हुए रनेहरा पुलिस चौकी पहुंचना होगा। यहां गाजियाबाद के वाहनों के लिए पार्किंग-6 बनाई गई है। वाहन पार्क करने के बाद सभा स्थल तक पैदल जाना होगा।07:42 AM, Mar 28 2026Jewar Airport Kab Start Hoga: जेवर एयरपोर्ट कब चालू होगा?

जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को होने के बाद यहां चरणबद्ध तरीके से संचालन शुरू होगा। माना जा रहा है कि पहले जेवर एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानें शुरू होंगी और इसके बाद धीरे-धीरे इंटरनेशनल उड़ानें शुरू की जाएंगी।07:41 AM, Mar 28 2026Jewar Airport Location: जेवर एयरपोर्ट कहां है?

जेवर एयरपोर्ट गौतम बुद्ध नगर के जेवर इलाके में है। यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बनाए गए जेवर एयरपोर्ट की नोएडा, ग्रेटर नोएडा और देश की राजधानी दिल्ली से सीधी कनेक्टिविटी है।07:33 AM, Mar 28 2026Jewar Airport Inauguration Time: जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन कितने बजे है?

TECHNOLOGYINHIJewarAirportInaugurationLive

More from IN : TECHNOLOGY