Praveen Sharma
Staff Writer · Livehindustan

Image courtesy Livehindustan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के जेवर में 11,282 करोड़ रुपये की लागत से बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। यह प्रोजेक्ट चार चरणों में पूरा होगा जिसकी कुल अनुमानित लागत 29,560 करोड़ रुपये है। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ राज्यपाल, कई केंद्रीय और राज्य मंत्री भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर पूरे गौतमबुद्ध नगर में सुरक्षा के व्यापक और बहुस्तरीय इंतजाम किए गए हैं। इसमें सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों से लेकर हजारों पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। जेवर एयरपोर्ट शुरू होने के बाद उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन जाएगा, जिसके पास 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट होंगे, जिससे जेवर उत्तर भारत के लिए एक प्रमुख विमानन केंद्र के रूप में स्थापित हो जाएगा। यहां पढ़ें जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम से जुड़े पल-पल के अपडेट
Jewar Airport Inauguration LIVE : जेवर का नोएडा एयरपोर्ट NCR को देगा नई उड़ान, PM मोदी आज करेंगे उद्घाटन

Amarujala • 23 hours ago

Naidunia • 1 day ago

Mpbreakingnews • 1 day ago

Patrika • 1 day ago