MP PCS Prelims Admit Card 2026: मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सर्विस परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) की तरफ से एमपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. उम्मीदवार mppsc.mp.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. The post MP PCS प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड appeared first on Prabhat Khabar.
ArbindKumar Mishra,Ravi Mallick
Staff Writer · Prabhatkhabar

Image courtesy Prabhatkhabar
MP PCS Prelims Admit Card 2026: मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सर्विस परीक्षा के जरिए कुल 155 पदों को भरा जाएगा. MPPSC ने MP PCS Prelims Admit Card 2026 जारी कर दिया है. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.
ऐसे में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें. MP PCS Prelims Admit Card 2026: ऐसे करें डाउनलोड सबसे पहले MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc. mp. gov. in पर जाएं. होमपेज पर MP PCS Prelims Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें.
MP PCS प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड
अब अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुल जाएगा. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें. MP PCS Prelims Admit Card 2026 Download Here एमपी पीसीएस 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी.
आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 फरवरी 2026 तय की गई थी. फॉर्म करेक्शन की सुविधा 11 फरवरी 2026 तक दी गई थी. अब आयोग 26 अप्रैल 2026 को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा. एडमिट कार्ड 16 अप्रैल 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया गया है.
वैकेंंसी डिटेल्स इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 155 पदों को भरा जाएगा.
इसमें राज्य प्रशासनिक सेवा के 17 पद, DSP के 18 पद, कमर्शियल टैक्स ऑफिसर के 3 पद, नायब तहसीलदार के 4 पद, एक्साइज सब इंस्पेक्टर के 10 पद, ब्लॉक महिला सशक्तिकरण अधिकारी के 39 पद सहित कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं.
इन शहरों में होगी परीक्षा MP PCS Prelims 2026 परीक्षा राज्य के कई शहरों में आयोजित की जाएगी.
आयोग द्वारा जारी सूची के अनुसार इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर, रीवा, सागर, सतना, रतलाम, सीधी, छिंदवाड़ा, खंडवा, बालाघाट, विदिशा, देवास, मंदसौर, शिवपुरी, सीहोर, मुरैना, कटनी, नीमच, गुना समेत कुल 55 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

Amarujala • 10 hours ago

Amarujala • 10 hours ago

Amarujala • 11 hours ago

Amarujala • 11 hours ago