Vikash Gaur
Staff Writer · Livehindustan

Image courtesy Livehindustan
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और महान ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने एक सनसनीखेज बयान दिया है। योगराज सिंह ने कहा है कि घर की महिलाएं और पत्नियां खिलाड़ियों को रिटायरमेंट और करियर से जुड़े फैसले लेने के लिए इनफ्लुएंस करती हैं। अक्सर इस तरह के बयान योगराज सिंह देते रहते हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि खिलाड़ियों को तब तक खेलना चाहिए, जब तक वे प्रदर्शन करते हैं।योगराज ने इनसाइडस्पोर्ट को दिए इंटरव्यू में कहा, घर की लेडीज, आपकी पत्नियां, वे कोचिंग शुरू करती हैं, वे आपसे कहती हैं कि आपके रिटायर होने का समय आ गया है, परिवार, बच्चों की देखभाल करने का समय आ गया है, चलो बच्चों के साथ एन्जॉय करें। इसलिए मेरा मानना है कि औरतों को एक महान खिलाड़ी के भविष्य के बीच में नहीं आना चाहिए, फकीर और खिलाड़ी ये दोनों का कोई धर्म नहीं है, वर्ग नहीं है, वे भगवान के होते हैं।1980 के दशक की शुरुआत में एक टेस्ट और छह ODI खेलने वाले योगराज ने इसी इंटरव्यू में उम्र और रिटायरमेंट को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच विराट कोहली और रोहित शर्मा पर भी तीखा कटाक्ष किया था। विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से और इंग्लैंड से दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था।योगराज ने कहा था, रोहित शर्मा और विराट कोहली युवा क्रिकेटर हैं और वे छोड़ना चाहते हैं। लानत है जिंदगी भर। दुनिया को एहसास दिलाओ कि तुम सबसे अच्छे हो, कि तुम जरूरी हो। अगर तुम पचास साल के भी हो और अभी भी दोहरा शतक बना रहे हो, तो भी कोई तुम्हें ड्रॉप नहीं करेगा। इस देश में यह उम्र का फैक्टर बहुत विचित्र है। हालांकि, इस वीडियो में योगराज सिंह का ह्रदयपरिवर्तन भी दिखा, क्योंकि उन्होंने एमएस धोनी की तारीफ की, जिनको वे अक्सर युवराज सिंह को लेकर हर बात में घसीटते हैं।
क्रिकेटरों के रिटायरमेंट के पीछे 'घर की महिलाओं' का हाथ? योगराज सिंह के बयान ने मचाया बवाल

Amarujala • 13 hours ago

Amarujala • 13 hours ago

Mpbreakingnews • 19 hours ago

Jagran • 19 hours ago