GlobalTalk
Back to Feed
INWORLD
Apr 13, 2026, 3:47 AM

छत्तीसगढ़ : कांकेर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, इनामी महिला नक्सली कमांडर 'रूपी' एनकाउंटर में ढेर

PS

Praveen Sharma

Staff Writer · Livehindustan

छत्तीसगढ़ : कांकेर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, इनामी महिला नक्सली कमांडर 'रूपी' एनकाउंटर में ढेर

Image courtesy Livehindustan

छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सल एरिया कमांडर को ढेर कर दिया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह मुठभेड़ कांकेर जिले में छोटे बेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मारी गई महिला नक्सली पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।कांकेर के पुलिस अधीक्षक निखिल रखेचा ने बताया कि मारी गई महिला नक्सली की पहचान ‘रूपी’ के तौर पर हुई है, जो माओवादियों की प्रतापपुर एरिया कमेटी की सदस्य थी।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ आज सुबह छोटे बेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक वनक्षेत्र में तब हुई जब सुरक्षाबल नक्सल रोधी अभियान पर था। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक महिला नक्सली का शव और एक हथियार बरामद किया गया है। अधिकारी ने बताया कि इलाके में अब भी अभियान जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।यह घटना 31 मार्च को सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को सशस्त्र माओवादी मुक्त घोषित किए जाने के 12 दिन बाद हुई है।

छत्तीसगढ़ : कांकेर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, इनामी महिला नक्सली कमांडर 'रूपी' एनकाउंटर में ढेर

WORLDINHI

More from IN : WORLD