Jayendra Pandey
Staff Writer · Livehindustan

Image courtesy Livehindustan
Bihar News: बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर गोपालगंज जिले से है। कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय, उनके भाई सतीश पांडेय और करीबी राहुल तिवारी के खिलाफ कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है। वारंट जारी होते ही गोपालगंज एसपी विनय तिवारी एक्शन मोड में आ गए और सोमवार सुबह करीब 5 थानों की पुलिस के साथ विधायक के पैतृक गांव तुलसिया में छापेमारी शुरू कर दी।क्या है पूरा मामला?
यह पूरी कार्रवाई जमीन कब्जाने और जानलेवा हमले से जुड़ी है। मामला 1 अप्रैल का है, जब मीरगंज के रहने वाले जितेंद्र कुमार राय ने कुचायकोट थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप है कि बेलवा गांव में स्थित करीब 17 एकड़ जमीन पर विधायक के गुर्गों ने हमला बोला। वहाँ बने 5 कमरों के ताले तोड़ दिए गए और अपना ताला लगा दिया गया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की गई। पुलिस का मानना है कि इस पूरे अपराध की साजिश विधायक पप्पू पांडेय और उनके भाई सतीश पांडेय ने रची थी।फरार हुए विधायक, पुलिस ने तेज की तलाशपुलिस की इस अचानक रेड की खबर मिलते ही विधायक और उनके भाई घर से फरार हो गए हैं। एसपी विनय तिवारी ने साफ लहजे में कहा है कि अपराधियों का मनोबल बढ़ाने वाले और भू-माफियाओं को संरक्षण देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। विधायक की गिरफ्तारी के लिए दो विशेष टीमें बनाई गई हैं जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं पप्पू पांडेयबाहुबली विधायक पप्पू पांडेय की गिनती बिहार के अमीर विधायकों में होती है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, उनके पास करीब 5.
जदयू विधायक पप्पू पांडेय के घर पुलिस की रेड, गोपालगंज एसपी खुद संभाल रहे कमान

Amarujala • 2 hours ago

Amarujala • 2 hours ago

Amarujala • 2 hours ago

Patrika • 3 hours ago