GlobalTalk
Back to Feed
INWORLD
Apr 16, 2026, 9:56 AM

इंदौर में बदला नर्सरी से आठवीं तक के स्कूलों का समय, प्रंचड गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने लिया बड़ा फैसला

MK

Muneshwar Kumar

Staff Writer · Navbharattimes Indiatimes

इंदौर में बदला नर्सरी से आठवीं तक के स्कूलों का समय, प्रंचड गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने लिया बड़ा फैसला

Image courtesy Navbharattimes Indiatimes

इंदौर: मध्य प्रदेश में अब भीषण गर्मी पड़ने लगी है। इस देखते हुए इंदौर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे असर को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब जिले के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगी। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।आंगनवाड़ी केंद्रों का भी बदला समयसिर्फ स्कूल ही नहीं आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में भी परिवर्तन किया गया है। अब आंगनवाड़ी सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी, जबकि कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की अन्य गतिविधियां पूर्व निर्धारित समय अनुसार जारी रहेंगी।बुधवार को 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था तापमानदरअसल, बुधवार को इंदौर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान माना जा रहा है। तेज धूप और लू जैसे हालात को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है ताकि छोटे बच्चों को गर्मी से बचाया जा सके।अप्रैल में पड़ रही भीषण गर्मी इंदौर में अप्रैल के महीने में ही पड़ने लगी है भीषण गर्मी इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला स्कूलों का इंदौर में बदला समयगर्मी को लेकर चेतावनी जारी कीवहीं, मौसम विभाग ने भी प्रदेश में गर्मी को लेकर चेतावनी जारी की है। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के अनुसार मध्यप्रदेश के 16 जिलों में लू चलने की संभावना है। इनमें रतलाम, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट शामिल हैं।मौसम विभाग का कहना है कि अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में आमतौर पर तापमान तेजी से बढ़ता है। इस बार भी शुरुआती दिनों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब मौसम पूरी तरह बदल गया है। आने वाले चार दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

इंदौर में बदला नर्सरी से आठवीं तक के स्कूलों का समय, प्रंचड गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने लिया बड़ा फैसला

WORLDINHI

More from IN : WORLD