GlobalTalk
Back to Feed
INTECHNOLOGY
Apr 16, 2026, 10:19 AM

संसद में बोले पीएम मोदी- महिला आरक्षण का विरोध करने वालों को कीमत चुकानी पड़ेगी

PM Modi In Parliament: महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन आयोग के गठन से जुड़े विधेयकों पर संसद में चर्चा जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में इस बिल पर चर्चा का जवाब दे रहे हैं. The post संसद में बोले पीएम मोदी- महिला आरक्षण का विरोध करने वालों को कीमत चुकानी पड़ेगी appeared first on Prabhat Khabar.

AK

Arbind Kumar Mishra,ArbindKumar Mishra

Staff Writer · Prabhatkhabar

संसद में बोले पीएम मोदी- महिला आरक्षण का विरोध करने वालों को कीमत चुकानी पड़ेगी

Image courtesy Prabhatkhabar

PM Modi In Parliament: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर लोकसभा में कहा- हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमें देश की आधी आबादी से जुड़ी राष्ट्र-निर्माण की इतनी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिला है.

हम सांसदों को इस महत्वपूर्ण अवसर को हाथ से जाने नहीं देना चाहिए. हम भारतीय मिलकर देश को एक नई दिशा देने जा रहे हैं. हम अपनी शासन व्यवस्था में संवेदनशीलता लाने का एक सार्थक प्रयास करने जा रहे हैं.

संसद में बोले पीएम मोदी- महिला आरक्षण का विरोध करने वालों को कीमत चुकानी पड़ेगी

यह न केवल देश की राजनीति को आकार देगा, बल्कि यह देश की दिशा और दशा भी तय करेगा.

महिला आरक्षण का विरोध करने वालों को लंबे समय तक कीमत चुकानी पड़ेगी : पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में सभी राजनीतिक दलों से महिला आरक्षण अधिनियम संबंधी संविधान संशोधन विधेयक का समर्थन करने की अपील की.

उन्होंने कहा- इसे राजनीतिक रंग देने की जरूरत नहीं है और जो भी इसका विरोध करेंगे उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी.

उन्होंने महिला आरक्षण अधिनियम से संबंधित संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026, परिसीमन विधेयक, 2026 और संघ राज्य विधि (संशोधन) विधेयक, 2026 पर यह भी कहा कि इस विषय को राजनीति के तराजू से नहीं तौलना चाहिए.

जिसने भी महिलाओं के अधिकार का विरोध किया, देश उन्हें माफ नहीं किया : पीएम मोदी PM मोदी ने कहा, महिला को मिलने वाले अधिकार का जिस-जिस ने विरोध किया, महिलाओं ने उन्हें माफ नहीं किया, उनका बुरा हाल हुआ.

2024 के चुनाव में यह नहीं हुआ, क्योंकि (2023 में) सबने मिलकर इसे पारित किया था. उन्होंने कहा कि जिन्हें इसमें राजनीतिक बू आ रही है, वे पहले के परिणामों को देख लें.

TECHNOLOGYINHIModiParliamentPostAppearedFirst

More from IN : TECHNOLOGY