रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक में करीब 2.38 लाख करोड़ रुपए के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसमें सेना, वायुसेना और तटरक्षक बल के लिए कई अहम सिस्टम और प्लेटफॉर्म शामिल हैं। भारतीय सेना के लिए एयर डिफेंस ट्रैक्ड सिस्टम, आर्मर पियर्सिंग टैंक गोला-बारूद, हाई कैपेसिटी रेडियो रिले, धनुष गन सिस्टम और रनवे इंडिपेंडेंट एरियल सर्विलांस सिस्टम को मंजूरी मिली। वित्त वर्ष 2025-26 में DAC अब तक 55 प्रस्तावों को मंजूरी दे चुका है, जिनकी कुल लागत 6.73 लाख करोड़ रुपए है। इसी दौरान 503 डिफेंस डील भी साइन की गई हैं, जिनकी कीमत 2.28 लाख करोड़ रुपए है। सरकार के अनुसार यह किसी एक वित्त वर्ष में अब तक का सबसे बड़ा रक्षा खरीद और मंजूरी का आंकड़ा है। सेना को मिलने वाले नए हथियार- एयरफोर्ट को ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट मिलेंगे भारतीय वायुसेना के लिए मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, S-400 मिसाइल सिस्टम, रिमोटली पायलटेड स्ट्राइक एयरक्राफ्ट और Su-30 इंजन ओवरहाल को मंजूरी दी गई। इंडियन कोस्ट गार्ड के लिए होवरक्राफ्ट की मंजूरी इंडियन कोस्ट गार्ड के लिए हेवी ड्यूटी एयर कुशन व्हीकल्स (हो
दैनिक भास्कर
Staff Writer · Bhaskar
Image courtesy Bhaskar
Advertise with Us|DB Reporter|Sitemap|Terms & Conditions and Grievance Redressal Policy|Contact Us|RSS|Cookie Policy|Privacy Policy Our Divisions DainikBhaskar. comDivyaBhaskar. comBhaskarEnglish. inDivyaMarathi. comMoneyBhaskar. comBhaskarAd.
com Copyright © 2024-25 DB Corp ltd. , All Rights Reserved This website follows the DNPA Code of Ethics.
सरकार से 2.38 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को मंजूरी:एयरफोर्ट को S-400 मिसाइल सिस्टम और सेना को धनुष गन मिलेंगी

Amarujala • 9 hours ago

Amarujala • 9 hours ago

Amarujala • 10 hours ago

Livehindustan • 14 hours ago