GlobalTalk
Back to Feed
INTECHNOLOGY
Mar 29, 2026, 8:32 PM

बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का 43 की उम्र में निधन, शूट के दौरान डूबने से हुआ दुखद हादसा

A

Amarujala

Staff Writer · Amarujala

बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का 43 की उम्र में निधन, शूट के दौरान डूबने से हुआ दुखद हादसा

Image courtesy Amarujala

Chiyaan Vikram Viral Video सब्सक्राइब करें विश्वसनीय खबरों के लिए गूगल पर अमर उजाला को प्राथमिकता दें On Google+ Follow us Entertainment Bengali Actor Rahul Arunoday Banerjee Passes Away At The Age Of 43 After Drowning During A Shoot {"_id":"69c93f0ab28626fd9902c263","slug":"bengali-actor-rahul-arunoday-banerjee-passes-away-at-the-age-of-43-after-drowning-during-a-shoot-2026-03-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का 43 की उम्र में निधन, शूट के दौरान डूबने से हुआ दुखद हादसा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}} बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का 43 की उम्र में निधन, शूट के दौरान डूबने से हुआ दुखद हादसा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 29 Mar 2026 08:32 PM IST Rahul Arunoday Banerjee: बंगाली फिल्म चिरोडिनी तुमी जे आमार के अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी का 29 मार्च 2026 को दुखद निधन हो गया। राहुल अरुणोदय बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया Link Copied Add as a preferred source on google बंगाली फिल्म चिरोडिनी तुमी जे आमार के अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी का 29 मार्च 2026 को दुखद निधन हो गया। वह ओडिशा के तलसारी बीच में एक शूट के दौरान डूबने की घटना का शिकार हुए और बाद में अस्पताल ले जाते समय उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। Trending Videos इस वजह से हुआ निधन न्यूज 18 के अनुसार, राहुल के को-एक्टर भास्कर बनर्जी ने बताया कि शूट के बाद बाकी टीम लंच के लिए चली गई थी, लेकिन राहुल कुछ बचे हुए सीन शूट करने के लिए वहां रुके थे। इस बीच ये हादसा हो गया। वहीं पूर्व मिदनापुर पुलिस ने भी उनकी मौत की पुष्टि की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतिष बिस्वास ने कहा कि डूबना प्रारंभिक कारण है, हालांकि मामले की जांच जारी है। 'चिरोडिनी तुमी जे आमार' से मिली थी पहचान राहुल बनर्जी को सबसे ज्यादा पहचान 2008 की हिट फिल्म 'चिरोडिनी तुमी जे आमार' से मिली थी, जिसने उन्हें बंगाली दर्शकों के बीच पॉपुलर बनाया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों, टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर काम किया। उन्होंने सहज कथा जैसे शो में भी काम किया, जो दर्शकों के बीच उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ाने में मददगार साबित हुआ। राहुल का पारिवारिक जीवन राहुल बनर्जी की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने अपनी ऑन-स्क्रीन को-स्टार प्रियंका सरकार से शादी की थी। दोनों का एक बेटा सहोझ है। कपल 2017 में अलग हो गया था, लेकिन 2023 में बेटे की परवरिश के लिए दोबारा साथ आ गया। राहुल का फिल्मी करियर राहुल की फिल्में राहुल बनर्जी को 2008 की फिल्म ‘चिरोडिनी तुमी जे आमार’ से सफलता मिली। इसके बाद उन्होंने ‘लव सर्कस’, ‘शोनो मों बोली तोमाय’, ‘ना हन्न्यते’, ‘कागोजेर बौ’ जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शो और वेब सीरीज में भी अभिनय किया। रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc.

Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का 43 की उम्र में निधन, शूट के दौरान डूबने से हुआ दुखद हादसा

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें Next Article हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें। Please wait...

अपना शहर चुनें Please wait...

TECHNOLOGYINHI

More from IN : TECHNOLOGY