Sourabh Jain
Staff Writer · Livehindustan

Image courtesy Livehindustan
ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने एक अलग मामले में हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय समूह के अध्यक्ष जवाद अहमद सिद्दीकी को एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले निचली अदालत ने सात मार्च को सिद्दीकी को धनशोधन के मामले में पत्नी के खराब स्वास्थ्य के आधार पर दो सप्ताह की अंतरिम जमानत दे दी थी।निचली अदालत ने सात मार्च को सिद्दीकी को धनशोधन (मनीलॉन्ड्रिंग) मामले में दो सप्ताह की अंतरिम जमानत दी थी। यह मामला फरीदाबाद स्थित उनके शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा दी गई फीस से कथित तौर पर अवैध धन जुटाने से जुड़ा था। अदालत ने सिद्दीकी को कैंसर का इलाज करा रही अपनी पत्नी की देखभाल के लिए अंतरिम जमानत दी थी। सिद्दीकी को राहत प्रदान करते समय निचली अदालत ने इस बात पर विचार किया कि दंपति के तीन बच्चे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पढ़ रहे हैं और पश्चिम एशिया में अशांति के कारण भारत की यात्रा करने में असमर्थ हैं, जिससे महिला को तत्काल पारिवारिक सहायता नहीं मिल पा रही थी। (भाषा इनपुट के साथ)(खबर अपडेट हो रही है…)
अल फलाह यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष पर और कसा शिकंजा, ED ने एक अन्य मामले में फिर किया गिरफ्तार

Livehindustan • 4 hours ago

Livehindustan • 5 hours ago

Patrika • 6 hours ago

Amarujala • 13 hours ago