Nepal Ex PM KP Oli Arrested: नेपाल की राजनीति में शनिवार सुबह जबरदस्त हलचल देखने को मिली. नए प्रधानमंत्री बालेन शाह के शपथ लेने के ठीक अगले दिन पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई साल 2025 में हुए 'जेन-जी' (Gen Z) आंदोलन के दौरान हुई हिंसा और दमन के आरोपों में की गई है. The post नेपाल में बड़ा उलटफेर: बालेन शाह के PM बनते ही पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.
Amitabh Kumar,Govind Jee
Staff Writer · Prabhatkhabar

Image courtesy Prabhatkhabar
Nepal Ex PM KP Oli Arrested: काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने केपी शर्मा ओली को शनिवार सुबह करीब 5 बजे भक्तपुर के गुंडू स्थित उनके निवास से हिरासत में लिया. वहीं, पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को सूर्यविनायक स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया.
काठमांडू घाटी पुलिस के प्रवक्ता ओम अधिकारी ने एएफपी को बताया कि गृह मंत्रालय की औपचारिक शिकायत और वारंट जारी होने के बाद यह एक्शन लिया गया है. अब कानून के मुताबिक आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
नेपाल में बड़ा उलटफेर: बालेन शाह के PM बनते ही पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार
गौरी बहादुर कार्की आयोग की रिपोर्ट ने ठहराया दोषी इन गिरफ्तारियों का मुख्य आधार गौरी बहादुर कार्की के नेतृत्व वाले जांच आयोग की रिपोर्ट है.
इस रिपोर्ट में ओली और लेखक को भदौ 23 और 24 (सितंबर 2025) के दौरान युवाओं के ‘जेन-जी’ आंदोलन को बेरहमी से कुचलने का दोषी पाया गया है.
बालेन्द्र शाह की नई सरकार ने सत्ता संभालते ही इस रिपोर्ट की सिफारिशों को लागू करने का फैसला किया, जिसके तुरंत बाद यह गिरफ्तारियां हुईं. क्यों भड़का था जेन-जी (Gen Z) आंदोलन?
नेपाल में सितंबर 2025 में युवाओं का गुस्सा तब फूट पड़ा था जब ओली सरकार ने यूट्यूब, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर देशव्यापी बैन लगा दिया था. इसके अलावा युवा 20.
6% की हाई बेरोजगारी दर, भ्रष्टाचार और #NepoBaby ट्रेंड के जरिए दिख रहे अमीर-गरीब के अंतर से नाराज थे. इस आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में कुल 77 लोगों की जान गई थी और अरबों रुपये की सरकारी व निजी संपत्ति का नुकसान हुआ था.
ये भी पढ़ें: रैपर से PM बने 35 वर्षीय बालेन शाह; नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री के रूप में ली शपथ बालेन शाह की जीत और युवाओं का साथ इसी आंदोलन के दबाव के कारण मार्च 2026 में समय से पहले (Snap Elections) चुनाव हुए.

Amarujala • 11 hours ago

Naidunia • 13 hours ago

Patrika • 14 hours ago

Patrika • 14 hours ago