GlobalTalk
Back to Feed
INSPORTS
Mar 28, 2026, 6:15 AM

युवराज सिंह के पिता के बयान ने मचाया तहलका, बोले- क्रिकेटरों के रिटायरमेंट के पीछे उनकी ‘पत्नियों’ का हाथ

LV

Lokesh Verma

Staff Writer · Patrika

युवराज सिंह के पिता के बयान ने मचाया तहलका, बोले- क्रिकेटरों के रिटायरमेंट के पीछे उनकी ‘पत्नियों’ का हाथ

Image courtesy Patrika

Yograj Singh on Cricketers Retirement: युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह को उनके बेबाक बयानों के लिए जाना जाता है, उनके मन में जो आता है, वह कह देते हैं। इस बार उन्‍होंने क्रिकेटरों को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उन्‍होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटरों और खेल से उनके रिटायरमेंट के संभावित कारणों के बारे में टिप्पणी कर एक नए विवाद को जन्‍म दे दिया है। क्रिकेट एकेडमी चलाने वाले योगराज को एक सख्त कोच के तौर पर जाना जाता है। इसका जिक्र पहले खुद युवराज सिंह कर चुके हैं। 68 वर्षीय योगराज ने कहा कि क्रिकेटरों के अपने पेशेवर करियर को अलविदा कहने के पीछे पत्नियां और बच्चे ही मुख्य वजह होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर किसी की काबिलियत पर उम्र का कोई असर नहीं पड़ता और अगर किसी में खेलने की चाहत और जुनून बाकी है, तो वह जब तक चाहे खेल सकता है। 'कहती हैं कि अब हमारे बच्चे बड़े हो गए हैं' योगराज सिंह ने इनसाइडस्‍पोर्ट से बातचीत में कहा कि मैंने भारत में लोगों को यह कहते हुए सुना है कि 40 साल के होने के बाद हम बूढ़े हो रहे हैं। महिलाएं 30 साल की उम्र के बाद अपनी फिटनेस पर ध्यान देना छोड़ देती हैं और कहती हैं कि अब हमारे बच्चे बड़े हो गए हैं। हम क्या कर सकते हैं?

मैंने अपने जिम में, जिसका मैं डायरेक्टर हूं, एक खास फिटनेस रूटीन शुरू किया है। मैंने जान-बूझकर यह तय किया है कि मैं बुज़ुर्गों को भी फिट रखूंगा। कोई खेल को उम्र से कैसे जोड़ सकता है?

युवराज सिंह के पिता के बयान ने मचाया तहलका, बोले- क्रिकेटरों के रिटायरमेंट के पीछे उनकी ‘पत्नियों’ का हाथ

'महिलाओं को बीच नहीं आना चाहिए' उन्‍होंने कहा कि आपके घर की महिलाएं, आपकी पत्नियां, वे आपको सलाह देना शुरू कर देती हैं। वे आपसे कहती हैं कि अब रिटायर होने का समय आ गया है, अब परिवार और बच्चों की देखभाल करने का समय है। इसलिए मेरा मानना ​​है कि महिलाओं को किसी एथलीट के शानदार भविष्य के बीच नहीं आना चाहिए। फकीर और खिलाड़ी दोनों का कोई धर्म नहीं होता, कोई वर्ग नहीं होता, वे तो भगवान के होते हैं। जब तक वे जिंदा हैं, वे बहुत कुछ कर सकते हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्‍यास पर कही ये बात योगराज ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी विराम लगाते हुए कहा कि उनके करियर में उम्र कोई मायने नहीं रखती। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली युवा क्रिकेटर हैं और वे संन्यास लेना चाहते हैं। पूरी जिंदगी पर लानत है। दुनिया को यह एहसास दिलाओ कि तुम सबसे अच्छे हो और तुम्हारे बिना काम नहीं चल सकता। भले ही तुम पचास साल के हो जाओ और फिर भी दोहरा शतक बना रहे हो, तो भी कोई तुम्हें टीम से बाहर नहीं करेगा। 'धोनी को अगले 10 साल आईपीएल खेलना चाहिए' उन्होंने आगे कहा कि महान एमएस धोनी अगले दस सालों तक आईपीएल खेलते रहना चाहिए। क्योंकि उन्होंने सही अनुशासन और लगन से अपनी फिटनेस साबित की है। मैं आज भी उनकी बांहें देखता हूं, कमाल का इंसान है। लोग होते कौन हैं?

SPORTSINHI

More from IN : SPORTS