CTET 2026 Result Declared: सीटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) का रिजल्ट जारी हो गया है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- cbseresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. The post CTET 2026 का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक appeared first on Prabhat Khabar.
Pritish Sahay,Ravi Mallick
Staff Writer · Prabhatkhabar

Image courtesy Prabhatkhabar
CTET 2026 Result Declared: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET 2026) का रिजल्ट जारी हो गया है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- cbseresults. nic. in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
रोल नंबर की मदद से लॉगिन करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस साल CTET के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर 2025 से शुरू हुई थी. रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 18 दिसंबर 2025 तय की गई थी और उसी दिन तक परीक्षा शुल्क जमा करने की भी आखिरी तारीख थी.
CTET 2026 का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
इसके बाद उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर की जानकारी 23 जनवरी 2026 को जारी की गई थी. CTET 2026 Result ऐसे करें चेक सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseresults. nic. in पर जाएं. होमपेज पर “CTET 2026 Result” या “CTET January 2026 Result” के लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद स्क्रीन पर लॉगिन पेज खुलेगा, जहां अपना रोल नंबर दर्ज करें. जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें. अब आपका CTET रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट या पीडीएफ डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें.
CTET 2026 Result Direct Link Check Here कब हुई थी परीक्षा? CTET परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी. कुछ केंद्रों पर तकनीकी कारणों से परीक्षा दोबारा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके लिए री-एग्जाम 1 मार्च 2026 को कराया गया.
परीक्षा के बाद 12 मार्च 2026 को आंसर की जारी की गई थी, जिस पर उम्मीदवारों से आपत्तियां भी मांगी गई थीं. अब 30 मार्च 2026 को CTET 2026 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया गया है.
जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल हुए हैं, वे देशभर के केंद्रीय स्कूलों और अन्य संस्थानों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे.

Amarujala • 2 days ago
Navbharattimes Indiatimes • 3 days ago

Prabhatkhabar • 3 days ago

Jagran • 3 days ago