Shubham
Staff Writer · Navbharattimes Indiatimes
Image courtesy Navbharattimes Indiatimes
CBSE CTET Result 2026 Declared Link: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET रिजल्ट 2026 अपनी आधिकारिक वेबसाइट ctet. nic.
in पर जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।सीबीएसई सीटेट रिजल्ट आंसर-की के चेकिंग प्रोसेस पूरा होने के बाद जारी किया गया है। इससे पहले बोर्ड ने OMR शीट और प्रोविजनल आंसर की जारी की थी और उम्मीदवारों से आपत्तियां भी मांगी थीं। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल रिजल्ट घोषित किया गया है।CBSE CTET Scorecard कैसे मिलेगा?
CTET Result 2026 OUT: सीबीएसई सीटीईटी रिजल्ट ctet.nic.in पर जारी, यहां Direct Link से करें चेक
CTET 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है, वे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह स्कोरकार्ड केवल ऑनलाइन ही मिलेगा, इसे ऑफलाइन भेजा नहीं जाएगा।रिजल्ट आने के बाद आप अपना सर्टिफिकेट पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं या उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख सकते हैं। इसलिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भी संभालकर रखें, ताकि आगे किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।CTET Result 2026 कैसे चेक करें?
CTET 2026 रिजल्ट देखने और स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स अपने मोबाइल या लैपटॉप से यहां बताए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं- स्टेप1- सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet. nic.
in पर जाएं। स्टेप2- विंडो ओपन होने पर वेबसाइट के Latest News सेक्शन में CTET February Result 2026 का विकल्प दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करने से आप रिजल्ट लॉगिन पेज पर पहुंच जाएंगे। अपना रोल नंबर और पासवर्ड डालें। सबमिट करते ही आपका CTET रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।अगर कैंडिडेट्स को रिजल्ट देखने में असुविधा हो रही है तो यहां नीचे CBSE CTET Result 2026 Declared Link दिया गया है, जिससे आसानी से सीटेट 2026 परिणाम देखा जा सकता है।CBSE CTET Result 2026 Direct Link से देखेंCTET में जनरल के लिए पासिंग मार्क्स CTET पास करने के लिए सामान्य (जनरल) कैटेगरी के उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक लाने होते हैं। इसका मतलब है कि कुल 150 अंकों में से कैंडिडेट्स को कम से कम 90 अंक हासिल करने होते हैं। रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग) वर्ग के अभ्यर्थियों को सीटीईटी एग्जाम क्लियर करने के लिए 55 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे।CTET Certificate कब तक मान्य होता है?

Prabhatkhabar • 3 days ago

Patrika • 3 days ago

Jagran • 3 days ago
Navbharattimes Indiatimes • 3 days ago