Sangeeta Tomar
Staff Writer · Navbharattimes Indiatimes
Image courtesy Navbharattimes Indiatimes
सिंगर सोनू निगम आज भी कराची में 2004 में हुए बम धमाके को नहीं भूले, जिसमें वह बाल-बाल बचे थे। उसमें कई लोगों की जान चली गई थी और उस हमले की यादें सोनू निगम के जेहन में आज भी ताजा हैं। कराची में यह बम धमाका 10 अप्रैल 2004 को हुआ था, और अब 10 तारीख को इसकी एनिवर्सरी है। सोनू निगम ने उस बम धमाके की एक रील इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें बताया गया है कि सोनू निगम को बचाने में कैसे एक पाकिस्तानी ने मदद की थी। सोनू निगम जहां कॉन्सर्ट करने वाले थे, उसी जगह के पास उनकी परफॉर्मेंस से कुछ ही घंटे पहले बम धमाका हुआ था।सोनू निगम और उनके पाकिस्तानी फैन ने शेयर किया वीडियोकराची बम धमाके के वीडियो को एक पाकिस्तानी फैन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें सोनू निगम के पाकिस्तानी टूर के बारे में बताया गया है। इसी वीडियो को सोनू निगम ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें बताया गया है कि कैसे सोनू निगम का शो शुरू होने से कुछ घंटे पहले वेन्यू के पास ब्लास्ट हुआ, काफी नुकसान हुआ और जानें गईं, पर फिर भी भारी सुरक्षा के बीच कॉन्सर्ट ऑर्गनाइज किया गया।वीडियो में बताया तब कैसा था माहौल, कैसे सोनू निगम को बचाया गयावीडियो में कॉन्सर्ट के ऑर्गनाइजर फुरकान टी.
सिद्दीकी का इंटरव्यू भी है, जिनका साल 2025 में निधन हो गया था। वह बता रहे हैं कि बम धमाके के बाद कितना गंभीर माहौल हो गया था, सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी और पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ सोनू निगम को कड़ी सुरक्षा के बीच वेन्यू तक पहुंचाया गया था। धमाके बावजूद सोनू निगम ने कड़ी हिम्मत दिखाई और स्टेज पर जाकर परफॉर्म किया था। View this post on Instagram A post shared by Arsalan Khan (@arsalan.
'मुझपे PAK में हमला हुआ, पर बचाया भी पाकिस्तान ने', सोनू निगम ने कराची ब्लास्ट किया याद, बचे थे बाल-बाल
khan8888) पाकिस्तानी आवाम से यह बोले थे सोनू निगमपरफॉर्मेंस से पहले सोनू निगम ने पाकिस्तान की आवाम से कहा था, 'मैं कोशिश करता हूं कि आपको एंटरटेन किया जाए। आज की शाम जो है, आप लोग जल्दी में तो नहीं हैं?
बहुत ही बदकिस्मत रहे हैं भारत और पाकिस्तान के लोग, जिन्हें इतना प्यार इतने सालों से मिस कर रहे थे...
चाहे इंडिया में हो या पाकिस्तान में, दुआ कीजिए कि हमेशा हमारा ये प्यार बढ़ता रहे।'सोनू निगम को घेरे में लेकर वेन्यू तक ले गएवीडियो में फुरकान सिद्दीकी बता रहे थे, 'जब ब्लास्ट हुआ तो मेरी गाड़ी आगे थी। हमने क्रॉस किया, बस ने क्रॉस किया। बिल्कुल बैकसाइड पर ब्लास्ट हुआ। सब जब तितर-बितर हुआ, लोग आगे की तरफ भागे तो सामने ग्राउंड था और राइट साइड पे वेन्यू था। हम लोग आगे ग्राउंड के कोने पर रुके और बस सीधा ग्राउंड में चली गई। ग्राउंड में जाकर लोग नीचे उतरे उन्होंने हेल्प के लिए सिक्योरिटी को आवाज लगाई। तब तक पुलिस वहां पर आ गई और उनको घेरे में ले लिया।''मुझपे हमला यहां पर हुआ, पर बचाया भी पाकिस्तानी ने है'इसी वीडियो में फुरकान ने एक जगह बताया कि कैसे कराची बम धमाके की घटना उन्हें और सोनू निगम को करीब ले आई थी और उनके बीच हमेशा के लिए मजबूत बॉन्ड बन गया। फुरकान बोले थे, 'हर 10 अप्रैल को मैसेज आता था कि हम भाई हैं। मौत के मुंह से साथ बचे।' इसी में फुरकान ने सोनू निगम के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें सिंगर ने उनसे कहा था, 'मुझपे हमला यहां पर हुआ...

Patrika • 3 days ago
Navbharattimes Indiatimes • 3 days ago

Jagran • 3 days ago

Livehindustan • 3 days ago