GlobalTalk
Back to Feed
INWORLD
Mar 30, 2026, 10:19 AM

मुझपे अटैक हुआ लेकिन बचाया भी पाकिस्तान ने… सोनू निगम ने फिर याद किया कराची ब्लास्ट

KS

Kajal Sharma

Staff Writer · Livehindustan

मुझपे अटैक हुआ लेकिन बचाया भी पाकिस्तान ने… सोनू निगम ने फिर याद किया कराची ब्लास्ट

Image courtesy Livehindustan

सोनू निगम साल 2004 में कराची में टूर के लिए गए थे। वहां बम ब्लास्ट में उनकी जान जाने से बची थी। इस घटना के बारे में वह पहले भी बता चुके हैं। अब उन्होंने एक रील रीशेयर की है। यह क्लिप एक डॉक्यूमेंट्री की है जो इसी घटना पर बनी थी। रील जिस शख्स ने पोस्ट की है उसका नाम अर्सलान खान है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर उस शख्स ने सोनू निगम की पाकिस्तान कॉन्सर्ट की कई रील्स शेयर की हैं।ब्लास्ट में हुई थी कई लोगों की मौतशख्स ने लिखा है, '10 अप्रैल में सिर्फ दस दिन बाकी हैं। कराची में 10 अप्रैल 2004 को सोनू भैया के टूर के दौरान क्या हुआ था, इस पर एक छोटी सी डॉक्युमेंट्री।' इसमें बताया गया है कि जहां सोनू निगम का प्रोग्राम होना था। उसके पास ही बम ब्लास्ट हो गया था। इसमें कई लोग मरे और घायल हुए थे। इस घटना के बाद भी सोनू ने परफॉर्म किया था।ब्लास्ट के बाद शो नहीं किया कैंसलक्लिप में वॉइस ओवर है, उस वक्त उन लोगों ने बस घुमाई और घूमकर मरीना होटल था, उसकी पार्किंग में ले गए। मरीना होटल में जब बताया कि हमें कुछ देर के लिए रुकना है, वो सोनू निगम है तो वो तो बहुत खुश हो गए। वे बोले, 'सोनू निगम हैं, आप उनको अंदर लेकर आएं। ये लोग अंदर लेकर गए, लॉबी में बैठे, सोनू को रिलैक्स किया। सोनू बहुत परेशान थे। वहां पर सिक्योरिटी वगैरह ने को-ऑर्डिनेशन की थी तो दो रास्ते थे कि यहां से वापस होटल चले जाएं या वेन्यू पर जाएं। तो फुरकान भाई ने आइडिया दिया कि होटल चले गए तो शो कैंसल करना पड़ेगा क्योंकि दोबारा होटल से इनको वापस नहीं ला सकेंगे।'कॉन्सर्ट में गाए थे सुपरहिट गानेइसके बाद सोनू निगम ने कंसर्ट में पाकिस्तान की जनता के सामने गाना गाया, 'क्या बेबसी है ये क्या हैं मजबूरियां, हम पास हैं फिर भी कितनी हैं दूरियां।' इस पर उन्हें खूब तालियां और सीटियां मिलीं। सोनू ने अपने कई हिट गाने गाए। बाल-बाल बचे थे सोनू निगमरील में आगे वॉइसओवर है, 'हमने क्रॉस किया, बस ने क्रॉस किया। बस के बिल्कुल बैकसाइड में ब्लास्ट हुआ। सब तितर-बितर हुए। लोग आगे की ओर भागे तो हम ग्राउंड की तरफ कोने पर रुके और बस सीधे ग्राउंड में चली गई। ग्राउंड में जाकर फुरकान भाई लोग नीचे उतरे। इन्होंने सिक्योरिटी को हेल्प की आवाज लगाई तो तुरंत सिक्योरिटी वहां आ गई और घेरे में ले लिया।'काफी देर बाद स्टेज पर पहुंचे थे सोनूएक रील में ऑर्गनाइजर फुरकान ने बताया कि ब्लास्ट के बाद कैसे व्यवस्थाएं की गई थीं। उन्होंने बताया कि सोनू को भारी सुरक्षा के बीच वेन्यू पर ले जाया गया। उनके साथ पाकिस्तानी रेंजर्स भी थे। ओपनिंग एक्ट अरशद महमूद का था, जिसका टाइम बढ़ा दिया गया ताकि दर्शक इंगेज जरें। सोनू बैकस्टेज पर थे। सोनू परफॉर्मेंसेज सुनते रहे।भारत-पाक रिश्ते पर बोले थे सोनूस्टेज पर पहुंच के सोनू बोले, 'मैं कोशिश करता हूं कि आपको एंटरटेन किया जाए। आज की शाम जो है, आ लोग जल्दी में तो नहीं हैं बिल्कुल भी?

मुझपे अटैक हुआ लेकिन बचाया भी पाकिस्तान ने… सोनू निगम ने फिर याद किया कराची ब्लास्ट

WORLDINHI

More from IN : WORLD