RR vs CSK: आईपीएल 2026 का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. यह मुकाबला गुवहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. आइए जानतें हैं कैसी है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन. The post RR vs CSK: राजस्थान ने जीता टॉस, CSK की पहले बैटिंग, ऐसी है प्लेइंग 11 appeared first on Prabhat Khabar.
Aditya Kumar Varshney,Pritish Sahay
Staff Writer · Prabhatkhabar

Image courtesy Prabhatkhabar
RR vs CSK: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च को हो चुका है. आज गुवहाटी में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने हैं. रियान पराग ने टॉस जीतकर सीएसके को पहले बैटिंग का न्योता दिया है.
इस बार पिछले सीजन तक चेन्नई के लिए खेलने वाले रवींद्र जडेजा अब राजस्थान के लिए खेलते नजर आएंगे. वहीं IPL 2025 तक आरआर की कप्तानी करने वाले संजू सैमसन इस मुकाबले में चेन्नई के लिए ओपनिंग करते हुए दिखेंगे.
RR vs CSK: राजस्थान ने जीता टॉस, CSK की पहले बैटिंग, ऐसी है प्लेइंग 11
इस मैच में चेन्नई के लिए जेमी ओवरटन, मैट हेनरी खेलते नजर आएंगे. वहीं नंद्रे बर्गर और ब्रिजेश शर्मा राजस्थान की ओर से दिखेंगे.
RR vs CSK: दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन RR की प्लेइंग 11:- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा.
CSK की प्लेइंग 11:- संजू सैमसन, रितुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा (डब्ल्यू), जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद.
RR vs CSK: रितुराज और रियान पराग का बयान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने वाले कप्तान रियान पराग ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी कर रहे हैं. यहां काफी बारिश हुई है. पिच पर कुछ नमी रहने वाली है.
इसके आगे उन्होंने कहा कप्तानी करना अच्छा लग रहा है, सपोर्ट बहुत शानदार रहा है. उम्मीद है कि हमारे लिए यह अभियान अच्छा रहेगा. लक्ष्य चैंपियनशिप जीतना है. हमने टीम में कई स्मार्ट क्रिकेटरों को शामिल करने की कोशिश की है.
वहीं रितुराज गायकवाड़ ने कहा कि हले गेंदबाजी करने का फैसला एकदम स्पष्ट था. फिर भी, हम सकारात्मक शुरुआत करना चाहेंगे. आपने देखा कि पिछला साल (आईपीएल 2025) हमारे लिए कैसा रहा था. हम एक रणनीति के साथ ऑक्शन में गए थे. अब उम्मीद करते हैं कि सब कुछ बहुत अच्छा रहे.

Amarujala • 2 days ago

Prabhatkhabar • 3 days ago

Amarujala • 3 days ago

Amarujala • 3 days ago