Mahavir Jayanti 2026 Kab Hai: महावीर जयंती 2026 कब है? जानिए तिथि, इतिहास, महत्व और पूजा विधि। भगवान महावीर के जन्मोत्सव से जुड़ी पूरी जानकारी हिंदी में।
Shivani Awasthi,अमर उजाला,लाइफस्टाइल डेस्क
Staff Writer · Amarujala

Image courtesy Amarujala
{"_id":"69ca038e26aff6f68a0ca3a4","slug":"mahavir-jayanti-2026-date-importance-in-hindi-bhagwan-mahavir-jayanti-kab-hai-2026-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahavir Jayanti 2026 Date: महावीर जयंती कब है?
जानिए क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}} Mahavir Jayanti 2026 Date: महावीर जयंती कब है?
Mahavir Jayanti 2026 Date: महावीर जयंती कब है? जानिए क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व
जानिए क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Mon, 30 Mar 2026 10:41 AM IST Mahavir Jayanti 2026 Kab Hai: महावीर जयंती 2026 में 31 मार्च, मंगलवार को मनाई जाएगी। यह जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस दिन जैन समुदाय पूजा, रथ यात्रा और दान-पुण्य करते हैं। महावीर जयंती कब है 2026 - फोटो : Amar ujala Link Copied Add as a preferred source on google साल 2026 में महावीर जयंती 31 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। यह पर्व हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 30 मार्च 2026 को सुबह 7.
09 बजे शुरू हो रही है जो कि 31 मार्च 2026 को सुबह लगभग 7 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के मुताबिक, महावीर जयंती 31 मार्च को मनाई जाएगी। हालांकि जो लोग त्रियोदशी को पर्व मनाना चाहते हैं, वे 30 मार्च को भी जयंती मना सकते हैं। लेकिन जैन परंपरा और पंचांगों के आधार पर अधिकतर जगहों पर 31 मार्च को ही महावीर जयंती मनाई जा रही है। Trending Videos कौन हैं भगवान महावीर?
यह दिन जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। यह पर्व हमें शांति, संयम और आत्म-नियंत्रण का संदेश देता है। आज के समय में जब तनाव और हिंसा बढ़ रही है, भगवान महावीर की शिक्षाएं और भी प्रासंगिक हो जाती हैं। महावीर जयंती क्यों मनाई जाती है?
महावीर जयंती भगवान महावीर के जन्म की स्मृति में मनाई जाती है। उन्होंने मानवता को अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह और तप का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को शांति और सद्भाव का संदेश देती हैं। भगवान महावीर का जीवन परिचय महावीर का जन्म 599 ईसा पूर्व में वैशाली (बिहार) में हुआ था। उनके पिता का नाम राजा सिद्धार्थ था और माता त्रिशाला थीं। भगवान महावीर का मूल नाम वर्धमान था। उन्होंने 30 वर्ष की आयु में राज-पाट त्याग दिया और 12 वर्षों की कठोर तपस्या के बाद उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ। महावीर जयंती कैसे मनाई जाती है?

Amarujala • 2 days ago

Prabhatkhabar • 3 days ago

Prabhatkhabar • 3 days ago

Amarujala • 3 days ago