Sushmeeta Semwal
Staff Writer · Livehindustan

Image courtesy Livehindustan
सिंगर जुबिन नौटिया ने शादी कर ली है। ऐसी खबर है कि जुबिन ने अपनी बचपन के प्यार से उत्तराखंड में शादी की है। यह शादी प्राइवेट थी और इसमें सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल थे। जुबिन की शादी के फंक्शन की कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।प्राइवेट थी शादीई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबित जुबिन ने ग्रैंड सेलिब्रेशन के बजाय ट्रेडिशनल प्राइवेट शादी करने का प्लान किया। वे सिर्फ अपने लोगों के साथ अपने इस दिन को सेलिब्रेट करना चाहते थे और इससे वे काफी खुश भी हैं।अभी छिपी है जुबिन के पार्टनर की झलकहालांकि जुबिन ने शादी जिससे की है, उनको लेकर कोई अपडेट नहीं है। ना ही जुबिन की पार्टनर का नाम पता चला है और ना ही उनके चेहरे की झलक दिखी है। इसके अलावा जुबिन ने भी अभी तक शादी को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है।फोटो हो रही वायरलएक फोटो जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसमें जुबिन की पार्टनर ने सिंगर को हग किया हुआ है। दोनों ने कुछ ऑफव्हाइट कलर के आउटफिट्स पहने हैं। फोटो को देखकर लग रहा है जैसे जुबिन उस मोमेंट पर अपनी पार्टनर के लिए गाना गा रहे हैं। खैर अब तो फैंस को बस जुबिन की तरफ से फोटोज शेयर करने या स्टेटमेंट का ही इंतजार है।जुबिन का करियरजुबिन के बारे में बता दें कि वह उत्तराखंड से हैं और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक्स फैक्टर शो से की थी जिसे हनी सिंह जज करते थे। उन्होंने सोनाली केबल फिल्म के गाने एक मुलाकात से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म द शौकीन में महरबानी गाना गाया था जिससे उन्हें पहचान मिलनी शुरू हुई।इसके बाद उन्होंने सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान में जिंदगी कुछ तो बता गाया। ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल में काबिल हूं गाना गाया। उनके फिर कुछ और गाने हिट रहे जैसे तुम ही आना, लुट गए, तारों के शहर में।सबसे ज्यादा जुबिन को जो सक्सेस मिली है वो सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म शेरशाह के गाने रातां लम्बियां से। यह गाना ब्लॉकबस्टर हिट था।वैसे बता दें कि जुबिन से पहले कुछ दिनों पहले बादशाह की भी शादी की फोटोज वायरल हुई थीं। रिपोर्ट्स हैं कि बादशाह ने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी से शादी की है। हालांकि ना तो बादशाह और ना ही ईशा ने इस बारे में अभी तक कोई कमेंट किया है।
जुबिन नौटियाल ने गुपचुप रचाई शादी, बचपन के प्यार को बनाई अपनी अर्धांगिनी

Amarujala • 2 hours ago

Patrika • 7 hours ago
Navbharattimes Indiatimes • 8 hours ago

Jagran • 8 hours ago